Baramulla में कॉन्ग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की उठी मांग
Thursday, Oct 08, 2026-01:50 PM (IST)
बारामूला ( रेजवान मीर ) : बारामूला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन में बारामूला विधायक इरफान हफीज़ लोन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता फैयाज अहमद मीर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मीर इकबाल समेत सैंकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की और बाद में DC कार्यालय की ओर जाने का प्रयास किया। हालांकि, सुरक्षा बलों और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी और उन्हें प्रदर्शन स्थल पर ही रोक दिया।
कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र में CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों की तैनाती की गई थी। पुलिस एवं सुरक्षा बलों ने पूरे प्रदर्शन के दौरान स्थिति पर कड़ी नजर बनाए रखी। अधिकारियों की निगरानी में प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहा और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
