Srinagar में Congress का हल्लाबोल, CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन

Thursday, Oct 08, 2026-04:08 PM (IST)

श्रीनगर ( मीर आफताब ) :   श्रीनगर में चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग लगातार जारी है, कॉन्ग्रेस  नेता चीफ इलेक्शन कमिश्नर के खिलाफ सड़कों पर उतर आए है। उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठाए और जवाबदेही की मांग की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने ऑफिस से आगे बढ़ने की कोशिश की लेकिन वहां भारी पुलिस बल मौजूद था। वहां पहले से मौजूद पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया और कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच बहस और कहासुनी भी हुई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News