Jammu में सड़कों पर उतरीं आशा वर्कर, अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Saturday, Oct 03, 2026-02:57 PM (IST)

जम्मू (तनवीर सिंह) :  जम्मू में शनिवार को करीब 200 आशा वर्करों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर डोगरा चौक पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान आशा वर्करों ने सरकार से उनके काम और सेवाओं को देखते हुए उचित इंसेंटिव, सामाजिक सुरक्षा और नौकरी से जुड़ी सुविधाएं देने की मांग उठाई है। प्रदर्शन कर रही आशा वर्करों ने कहा कि उन्हें वर्तमान में मिलने वाले 3,500 रुपए के तय मासिक इंसेंटिव के अलावा 6,000 रुपए के संशोधित इंसेंटिव की मांग लंबे समय से है। इसके साथ ही उन्होंने नौकरी पक्की करने, सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने और लंबे समय से लंबित भुगतान जारी करने की भी मांग की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News