बारामूला में दर्दनाक हादसे में 2 मजदूरों की मौत, 1 घायल
Sunday, Oct 04, 2026-07:07 PM (IST)
बारामूला ( रेजवान मीर ) : उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में संगरी बाईपास के पास निर्माण कार्य के दौरान एक ट्रैक्टर के पलट जाने से दो मजदूरों की मौत होने की खबर सामने आई है, जबकि एक अन्य मजदूर घायल बताया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा संगरी बाईपास क्षेत्र में निर्माण कार्य के दौरान हुआ, जब तीन मजदूरों को लेकर जा रहा ट्रैक्टर अचानक पलट गया। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही/इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हादसे में शामिल ट्रैक्टर का पंजीकरण नंबर JK03-7849 बताया गया है।
मृतकों की पहचान मोहम्मद रईक (32), पुत्र मोहम्मद दाऊद, निवासी चंदरकोट, रामबन, तथा अब्बुल वाहिद (45), पुत्र मोहम्मद माली डोही, निवासी जाजर कोटली, जम्मू के रूप में हुई है। घायल मजदूर की पहचान इमरान अहमद डार, निवासी बारामूला के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
