Poonch में दर्दनाक हादसा, 1 मजदूर की मौ*त कई घायल
Monday, Oct 19, 2026-02:49 PM (IST)
पुंछ ( धनुज) : जम्मू-कश्मीर में डोक (Dok) के पीछे GREF सड़क पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। इस हादसे में GREF के एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूर घायल हो गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान बशीर अहमद, निवासी चकदाना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बशीर अहमद अन्य मजदूरों के साथ सड़क पर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ऊपर से एक बड़ा पत्थर आकर मजदूरों पर गिर गया। पत्थर की चपेट में आने से बशीर अहमद की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, हादसे में कई अन्य मजदूर भी घायल हुए हैं। घटना के बाद घायलों और हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी का इंतजार है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
