Rajouri में सवारियों से भरी गाड़ी हादसे का शिकार, 16 यात्री घायल

Monday, Oct 26, 2026-12:32 PM (IST)

राजौरी(शिवम बक्शी): राजौरी जिले के भिंडी जमोला इलाके में सोमवार को एक सड़क हादसे में टाटा मैजिक वाहन में सवार 16 यात्री घायल हो गए। बताया जा रहा है कि वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया गया था। जिस वाहन में 10 यात्रियों को बैठाने की क्षमता बताई जा रही है, उसमें 16 यात्री सवार थे। ऐसे में ओवरलोडिंग को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

हादसे के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय (जी.एम.सी.) राजौरी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की टीम उनका उपचार कर रही है। जी.एम.सी. राजौरी के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जावेद इकबाल ने घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उपचार संबंधी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल सभी 16 मरीजों की हालत स्थिर है। चिकित्सकों की टीम घायलों की निगरानी कर रही है और उन्हें आवश्यक उपचार उपलब्ध करवाया जा रहा है।

घटना ने एक बार फिर यात्री वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने के मामले को उजागर किया है। यदि निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया गया था, तो यह यातायात नियमों के पालन और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News