Samba में Flyover पर काल बना बैरिकेड! दर्दनाक हादसे में 2 युवकों ने तोड़ा दम
Thursday, Oct 22, 2026-10:33 AM (IST)
सांबा(अजय): जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात एक सड़क हादसा होने की सूचना मिली है। इस दौरान 2 युवकों के मौत हो जाने की भी खबर है। जानकारी के अनुसार बड़ी ब्राह्मणा के तरौर के पास बुधवार रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार युवक बाइक लेकर बड़ी ब्राह्मणा से सांबा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तरौर के पास फ्लाईओवर पर बाइक बैरिकेड से टकरा गई, जिससे बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान साहिल कुमार पुत्र चमन लाल और अंशु कुमार पुत्र तरसेम लाल, दोनों निवासी स्वांखा मोड़, विजयपुर के रूप में हुई है। हादसे के बाद दोनों शवों को एम्स विजयपुर पहुंचाया गया। थाना बड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
