DC राजौरी ने किया GMC का दौरा, मरीजों को सुविधाओं के दिए निर्देश
Thursday, Oct 15, 2026-03:20 PM (IST)
राजौरी ( अमित शर्मा ) : उपायुक्त राजौरी डॉ. देवांश यादव (IAS) ने सरकारी मेडिकल कॉलेज ( GMC) राजौरी का दौरा कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों के उपचार एवं स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था की समीक्षा की। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और मरीजों को आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने पर जोर दिया।
दौरे का उद्देश्य अस्पताल में मरीजों को मिल रही सुविधाओं की समीक्षा करना तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाना रहा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
