राजौरी में BJP का जोरदार प्रदर्शन, बेला ब्रिज से DC कार्यालय तक निकाला मार्च

Friday, Oct 02, 2026-01:22 PM (IST)

राजौरी ( शिवम बक्शी ) :  नेशनल कॉन्फ्रेंस नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं ने राजौरी में प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारियों ने बेला ब्रिज से जिला उपायुक्त कार्यालय तक मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व BJP जिला अध्यक्ष **देव राज शर्मा** ने किया। इस दौरान पार्टी के प्रदेश महासचिव दिनेश शर्मा, पूर्व MLC विबोध गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ नारे लगाए और विभिन्न मुद्दों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। BJP नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों और निर्णयों को लेकर जनता में असंतोष है तथा पार्टी इन मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।

BJP की ओर से हाल के दिनों में जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों में नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए गए हैं। पार्टी ने विशेष रूप से विधानसभा के Statehood प्रस्ताव में स्वायत्तता और पूर्व-1953 व्यवस्था से जुड़े संदर्भों पर आपत्ति जताई है।

राजौरी में हुए इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों और आपत्तियों को प्रशासन के समक्ष रखा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News