जम्मू-कश्मीर सरकार के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, CM Omar पर लगाए गंभीर आरोप
Wednesday, Sep 30, 2026-12:53 PM (IST)
जम्मू(तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू में भाजपा ने उमर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उमर अब्दुल्ला का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि एन.सी. सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। सरकार लोगों का ध्यान भटकाने के लिए विधानसभा में स्वायत्तता का मुद्दा लाने की कोशिश कर रही है।
प्रदर्शन दौरान भाजपा ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस 1953 से पहले वाली स्थिति को बहाल करने की कोशिश में जुटी है यानी ‘दो निशान दो विधान दो प्रधान’ और जम्मू-कश्मीर का अलग से प्रधानमंत्री हो ऐसा प्रस्ताव लाने का प्रयास कर रही है। भाजपा के सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस सरकार ने जो चुनावी वायदे किए थे वह उन पर खड़ा नहीं उतर रही है। चुनाव से पहले स्मार्ट मीटर को तोड़ने की बात करती थी लेकिन अब बिजली के तार बना दिए हैं। युवाओं को नौकरी नहीं है, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है और यही वजह है कि नेशनल कांफ्रेंस विधानसभा में ऐसे प्रस्ताव लाकर पूरी तरह से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने आगे कहा कि एन.सी. नही चाहती है कि जम्मू-कश्मीर में शांति हो, यहां के युवा कामकाज कर पाएं। भाजपा के विधायक लोगों की आवाज़ उठा रहे थे और उनको जबरन विधानसभा से उठा कर बाहर फेंका गया। विधानसभा के स्पीकर ने कांग्रेस और एन.सी. की मिलीभगत से आर्थिक प्रस्ताव पास कर दिया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
