Navratri Special: Jammu के लक्ष्मी नारायण मंदिर में नई सुविधा शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत
Tuesday, Oct 13, 2026-03:43 PM (IST)
जम्मू(तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जिला जम्मू के गांधीनगर में स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में मां के पावन नवरात्रों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जम्मू नगर निगम की ओर से बनाए गए कवर पैसेज और कैनोपी का आज उद्घाटन किया गया। इस निर्माण कार्य का उद्घाटन बाहु विधानसभा क्षेत्र के विधायक चौधरी विक्रम रंधावा द्वारा 13 अक्टूबर 2026 को किया गया।
यह कवर पैसेज पूर्व मंत्री स्वर्गीय गुलचैन सिंह चरक की स्मृति में बनाया गया है। इस परियोजना को विधायक की कॉन्स्टिट्यूएंसी डेवलपमेंट फंड के तहत पूरा किया गया है। इसका उद्देश्य मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा प्रदान करना है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
