राजौरी में जल्द शुरू होगी भव्य Ramlila, दशहरे तक चलेगा आयोजन
Friday, Oct 09, 2026-02:16 PM (IST)
राजौरी ( अमित शर्मा ) : शारदीय नवरात्रों के पावन अवसर पर राजौरी के शाखा ग्राउंड में 13 अक्टूबर 2026 से भव्य रामलीला का शुभारंभ होगा। नवरात्रों के तीसरे दिन शुरू होने वाले इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। रामलीला के मंच को तैयार करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है, ताकि आयोजन को भव्य रूप दिया जा सके। रामलीला का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ किया जाएगा। इसके बाद भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित प्रसंगों का मंचन होगा। आयोजन दशहरे तक जारी रहेगा। रामलीला को लेकर क्षेत्र के लोगों में धार्मिक उत्साह का माहौल है।
युवाओं को संस्कृति से जोड़ने पर विशेष जोर
इस बार रामलीला आयोजन के माध्यम से युवाओं को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का विशेष प्रयास किया जा रहा है। आयोजकों का उद्देश्य युवाओं को धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रति प्रेरित करना और उन्हें नशे से दूर रहकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का संदेश देना है। रामलीला जैसे पारंपरिक आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, सत्य और धर्म के महत्व से परिचित कराने का भी प्रयास किया जाएगा। शारदीय नवरात्रों के दौरान होने वाला यह आयोजन राजौरी में धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहित करने का अवसर बनेगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
