नवरात्रों पर भव्य सजावट से सजेगा दरबार, Jammu में मां के दरबार की सजावट शुरू

Friday, Oct 09, 2026-06:39 PM (IST)

जम्मू ( तनवीर सिंह ) :  पूरे भारतवर्ष में शारदीय माता के पावन नवरात्रि 11 अक्टूबर 2026 से शुरू होने जा रहे हैं और वहीं इन नवरात्रों को लेकर मंदिरों में सजावट शुरू हो चुकी हैं। वहीं अगर हम बात करें जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश की तो जम्मू को मंदिरों का शहर कहा जाता है और वहीं इस मंदिरों के शहर में एक प्रसिद्ध मंदिर मां बावे वाली का है, जहां शारदीय नवरात्र को लेकर जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही हैं। मां काली के इस ऐतिहासिक मंदिर को नवरात्र के अवसर पर भव्य रूप से सजाया जा रहा है। मंदिर परिसर में साफ-सफाई, सजावट और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े कार्यों को अंतिम रूप देने की तैयारियां की जा रही हैं।

PunjabKesari

नवरात्र के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां बावे वाली के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसे देखते हुए मंदिर परिसर में विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालु सुगम और व्यवस्थित तरीके से मां के दर्शन कर सकें। मंदिर में उमड़ने वाली भक्तों की भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है। नवरात्र के दौरान मां के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहता है। मंदिर की सजावट और धार्मिक माहौल के बीच श्रद्धालु मां काली का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। नवरात्र के आगमन के साथ ही शहर में भी भक्तिमय माहौल बनने लगा है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News