Jammu: 11 अक्टूबर से Navratri शुरू, मां बावे वाली में सफाई पर JMC का फोकस
Wednesday, Oct 07, 2026-03:42 PM (IST)
जम्मू ( तनवीर सिंह ) : माता के पावन नवरात्रि 11 अक्टूबर 2026 से शुरू होने जा रहे हैं और वहीं इस समय मंदिरों की साफ-सफाई का काम जारी है। वहीं अगर हम बात करें जम्मू कश्मीर में भी माता के पावन नवरात्रों को बड़े ही उल्लास के साथ इस मनाया जाता है लोग अपने घरों में खेतरी उगाते हैं वहीं श्रद्धालु बड़ी ही संख्या में मां बावे वाली के मंदिर में माथा टेकने पहुंचते हैं। इसलिए आने वाले नवरात्र से पहले, जम्मू नगर निगम (JMC) ने भक्तों के लिए साफ़-सुथरा और स्वच्छ माहौल सुनिश्चित करने के मकसद से मां बावे वाली माता मंदिर परिसर में एक विशेष सफाई अभियान चलाया है।
यह अभियान JMC कमिश्नर के निर्देशों पर और स्वास्थ्य एवं स्वच्छता अधिकारी डॉ. शाहिद हुसैन की देखरेख में चलाया गया। इसमें SO हरजीत सिंह जी और रुद्राक्ष सेवा संगठन के चेयरमैन वरिंदर गुप्ता ने भी सफाई कर्मचारियों के साथ हिस्सा लिया।
अभियान के दौरान, मंदिर के पूरे आस-पास के इलाके और उससे सटे क्षेत्रों की अच्छी तरह से सफाई की गई। टीम ने स्वच्छता व्यवस्था का भी जायजा लिया और भक्तों व आने वाले लोगों से अपील की कि वे सफाई बनाए रखें और कचरा न फैलाएं।
मीडिया से बात करते हुए डॉ. शाहिद हुसैन ने कहा कि नवरात्र नजदीक हैं और उससे पहले मंदिर के आस-पास के इलाके का विशेष निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि सफाई की ज़रूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं ताकि नवरात्र के दौरान मंदिर आने वाले भक्तों को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने सभी से इलाके को साफ़ रखने में JMC का सहयोग करने की अपील की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
