J&K में Vande Bharat ने भरी रफ्तार, अब... दूरी और जल्दी होगी कम, पढ़ें....
Friday, Oct 02, 2026-03:05 PM (IST)
जम्मू-कश्मीर ( तनवीर ) : श्री माता वैष्णो देवी कटरा-बनिहाल सेक्शन पर ट्रेनों की अधिकतम स्पीड सीमा को 75 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़ाकर 100 किलोमीटर प्रति घंटे कर दिया गया है।
आज बढ़ी हुई रफ्तार का सफल परीक्षण किया गया। इस दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 26401/26404 ने 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सफर करते हुए दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल चिनाब ब्रिज और भारत के पहले केबल-स्टे रेलवे पुल अंजी खड्ड ब्रिज को पार किया।
स्पीड बढ़ने से USBRL प्रोजेक्ट पर ट्रेनों का संचालन और बेहतर होने की उम्मीद है। इससे कटरा और बनिहाल के बीच यात्रा का समय कम होगा और यात्रियों को पहले के मुकाबले तेज, सुगम और आरामदायक रेल यात्रा मिल सकेगी। रेलवे के इस कदम को जम्मू-कश्मीर के रेल नेटवर्क के लिए एक महत्वपूर्ण प्रगति के तौर पर देखा जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
