Jammu में सारिका मंदिर के पास घटा सड़क हादसा, कैंटर पलटने से बंद हुआ रास्ता
Tuesday, Oct 20, 2026-11:21 AM (IST)
उधमपुर(दिनेश ठाकुर): जम्मू के उधमपुर में एक हादसा होने की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार इस हादसे में मवेशियों से भरा कैंटर पलट गया।
जानकारी के अनुसार नाशरी नाका के पास सारिका मंदिर के पास एक दुर्घटना हुई है। जम्मू से आ रहा एक कैंटर (गाड़ी नंबर JK21D/0182), जिसमें मवेशी लदे थे, ऊपर वाली लेन से नीचे वाली लेन में पलट गया। इस वजह से नीचे वाली लेन का रास्ता बंद हो गया है। हाइड्रा को बुला लिया गया है और जल्द ही रास्ता खुल जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
