Jammu Kashmir : NC नेता 50 समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

5/27/2024 2:36:58 PM

सुंदरबनी : नैशनल कांफ्रैंस के साथ 48 साल पुराने रिश्ते खत्म करते हुए मंडल अध्यक्ष पुष्पिंद्र चड्ढा रविवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना, पूर्व उप-मुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

ये भी पढ़ेंः Jammu-Kashmir पुलिस के हाथ लगी कामयाबी, कुख्यात अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

बीते करीब 10 वर्षों से एन.सी. के मंडल प्रधान पद पर आसीन पुष्पिंद चड्ढा रविवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय जम्मू में करीब 50 समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। रविंद्र रैना ने पुष्पिंद्र चड्ढा का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों और मोदी सरकार की 'सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास' और जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर जम्मू-कश्मीर में भाजपा का परिवार तेजी से बढ़ता जा रहा है।


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News