Jammu Kashmir News: LoC के पास घूम रहा व्यक्ति हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

6/25/2024 10:15:29 AM

मेंढर/जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एल.ओ.सी.) के पास जवानों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में एल.ओ.सी. के पास घूम रहा था। इसके बाद सेना के जवानों ने तुरंत हरकत में आते हुए सोमवार को उसे हिरासत में ले लिया।

अधिकारियों के मुताबिक उक्त व्यक्ति को मनकोट सैक्टर के दबराज टॉप पर पकड़ा गया। हिरासत में लिए गए व्यक्ति ने कमीज, खाकी पैंट और चप्पल पहनी हुई थी। उन्होंने बताया कि उसके पास से कपड़ों का एक बंडल भी बरामद किया गया है। दिखने पर वह मानसिक रूप से अस्थिर लग रहा था। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद उसे आगे की पूछताछ के लिए मेंढर पुलिस थाने के कर्मियों को सौंप दिया गया।


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News