Jammu Kashmir विधानसभा में महासंग्राम !... 'इजरायल मुर्दाबाद' के नारों से गूंजा सदन, आपस में भिड़े विधायक
Friday, Mar 27, 2026-11:49 AM (IST)
जम्मू डेस्क : जम्मू कश्मीर में ईद के बाद आज फिर से जम्मू-कश्मीर विधानसभा सत्र की शुरुआत हुई। बता दें कि सत्र शुरू होते ही आज पहले दिन ही सदन में जोरदार हंगामा देखने को मिला। सदन के दौरान CM Omar Abdullah की नेशनल कांफ्रेंस (NC) और महबूबा मुफ्ती की पीडीपी (PDP) के विधायकों ने इजरायल के खिलाफ नारे लगाए और खामेनेई के पोस्टर दिखाए। इसके जवाब में भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायकों ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारे लगाए। कुछ विधायकों ने “अमेरिका हाय-हाय” के नारे भी लगाए। बीजेपी विधायकों ने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की मांग उठाई। हंगामा इतना बढ़ गया कि कुछ समय के लिए विधानसभा की कार्यवाही आधे घंटे के लिए रोकनी पड़ी व हालातों से निपटने के लिए मार्शल बुलाने पड़े और तब जाकर स्थिति सामान्य हुई।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
