Jammu Kashmir में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक पाकिस्तानी आतंकी ढेर

Sunday, Mar 15, 2026-10:53 AM (IST)

बारामूला ( रेज़वान मीर )  :  उत्तरी कश्मीर के उड़ी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम बनाते हुए एक आतंकी को मार गिराया। अधिकारियों ने रविवार को इसकी पुष्टि की। विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा दी गई सूचना के बाद 14-15 मार्च 2026 की दरमियानी रात को उरी सेक्टर के बुच्छर इलाके में सुरक्षा बलों ने संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान सतर्क जवानों ने झाड़ियों में एक संदिग्ध आतंकी की गतिविधि देखी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी को और मजबूत किया और आतंकी को आत्मसमर्पण करने के लिए ललकारा। इस दौरान आतंकी ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में हुई मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकी मारा गया।

मारे गए आतंकी के पास से युद्ध जैसे हथियार और सामग्री बरामद हुई है, जिसमें एक AK राइफल, पिस्तौलें और भारी मात्रा में गोला-बारूद शामिल है। सुरक्षा बलों द्वारा इलाके में तलाशी अभियान फिलहाल जारी है।

इस बीच भारतीय सेना की चिनार कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए कहा कि “ऑपरेशन डिग्गी-2” अभी भी इलाके में जारी है और घुसपैठ की कोशिश को सफलतापूर्वक नाकाम बना दिया गया है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News