Jammu Kashmir में ट्रेफिक पुलिस हुई सख्त, 26 ई-चालान जारी, कई वाहन जब्त

Wednesday, Apr 01, 2026-08:01 PM (IST)

राजौरी (शिवम) :  राजौरी जिले में यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने और सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मोटर वाहन विभाग की टीम ने शहर के व्यस्त क्षेत्र पंजा चौक पर व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान करीब 100 वाहनों की जांच की गई। दस्तावेजों की कमी, ओवरलोडिंग और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 26 ई-चालान जारी किए गए, जिनसे लगभग ₹55,900 की राजस्व वसूली अपेक्षित है। इसके अलावा नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 4 ई-ऑटो रिक्शा को जब्त किया गया।

यह विशेष चैकिंग अभियान मोटर व्हीकल इंस्पैक्टर राहुल सिंह द्वारा ए.आर.टी.ओ. राजौरी राजेश गुप्ता के निर्देश पर मोटर व्हीकल एक्ट एवं नियमों के तहत चलाया गया। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि भविष्य में भी ऐसे सख्त अभियान जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News