Jammu में 4 दिन के लिए भारी बारिश का Alert! प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
Monday, Jul 27, 2026-08:01 PM (IST)
जम्मू ( तनवीर ) : मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनज़र उधमपुर सहित जम्मू में 28 से 31 जुलाई, 2026 के बीच भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। पूर्वानुमान के अनुसार, 30 जुलाई को सबसे अधिक बारिश होने की आशंका है। जिससे तवी नदी का जल स्तर बढ़ सकता है और जम्मू में बाढ़ की आशंका बढ़ सकती है।
प्रशासन ने जिले के लोगों से अपील की है कि वे इस अवधि के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, विशेषकर पहाड़ी क्षेत्रों में। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (NH-44) और अन्य सड़कों पर यात्रा करने से पहले सड़क की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।
एडवाइजरी में लोगों को भूस्खलन संभावित क्षेत्रों, नालों और नदी-नालों के किनारों से दूर रहने की सलाह दी गई है। साथ ही किसानों से 28 से 31 जुलाई के बीच खेती से जुड़े कार्य स्थगित करने और आवश्यक सावधानियां बरतने का आग्रह किया गया है।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक मौसम संबंधी अपडेट और एडवाइजरी पर ही भरोसा करें, सतर्क रहें तथा किसी भी आपात स्थिति में संबंधित आपातकालीन सेवाओं से तुरंत संपर्क करें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
