Jammu में मूसलाधार बारिश के बाद बदले हालात, मौसम विभाग ने लोगों से की अपील
Sunday, Sep 06, 2026-01:36 PM (IST)
जम्मू ( रोशनी ) : जम्मू में रविवार सुबह ही मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत मिली है। बारिश के बाद जम्मू संभाग का मौसम पूरी तरह से सुहावना और कूल-कूल हो गया है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले दो दिनों से लोग भीषण गर्मी से काफी परेशान थे और सभी को बारिश का बेसब्री से इंतजार था। मौसम विभाग ने संभाग में हल्की बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन रविवार सुबह ही जम्मू संभाग में तेज मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलीं और आसमान में बादल छाए रहे, बीच-बीच में बिजली भी चमक रही।
किसान भी इस बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं अगर बारिश का सिलसिला इसी तरह तेज रहा तो जम्मू संभाग के निचले इलाकों में जलभराव की समस्या भी हो सकती है। मौसम विभाग ने बारिश के चलते लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित रहें, पेड़ों, तारों और बिजली के खंभों से दूरी बनाकर रखें और सतर्क रहें। साथ ही कहीं भी यात्रा की प्लानिंग करने से पहले रास्ते और इलाके के मौसम तथा हाईवे स्टेटस की जानकारी जरूर ले लें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
