Jammu Kashmir में आखिर क्यों भड़के दिव्यांग, सरकार को दे डाली बड़ी चेतावनी
Thursday, Jul 23, 2026-01:25 PM (IST)
जम्मू ( रोहित मिश्रा ) : दिव्यांग लोगों ने जम्मू-कश्मीर सरकार के खिलाफ अपनी नाराज़गी जाहिर करते हुए पेंशन और बकाया राशि को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। दिव्यांगों का कहना है कि उन्हें कई महीनों से सामाजिक सुरक्षा पेंशन नहीं मिली है, जबकि बकाया राशि का भी अब तक भुगतान नहीं किया गया है। इससे उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।
दिव्यांग ने आरोप लगाया कि सरकार ने उनके हितों की रक्षा और सुविधाएं बढ़ाने के बड़े-बड़े दावे किए थे, लेकिन उन दावों पर अमल होता दिखाई नहीं दे रहा। उनका कहना है कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, ऐसे में पेंशन ही उनका मुख्य सहारा है, लेकिन समय पर भुगतान न होने से उनका जीवन बेहद कठिन हो गया है।
सरकार से मांग
दिव्यांगों ने सरकार से मांग की है कि लंबित पेंशन और बकाया राशि का तुरंत भुगतान किया जाए तथा पेंशन की राशि में भी बढ़ोतरी की जाए, ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो वे सरकार के खिलाफ बड़ा उग्र प्रदर्शन करेंगे। उनका कहना है कि यदि स्थिति बिगड़ती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी जम्मू-कश्मीर सरकार की होगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
