Jammu Kashmir के लिए अगले 5 घंटे बेहद भारी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Tuesday, Jul 21, 2026-06:18 PM (IST)

श्रीनगर(मीर आफताब): मौसम केंद्र श्रीनगर के अनुसार जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर मध्यम बारिश हो रही है और घाटी तथा चिनाब घाटी के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं भारी से बहुत तेज बारिश की खबर है।

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, बडगाम, कुपवाड़ा, बारामूला, गांदरबल, दक्षिण कश्मीर के कुछ हिस्सों और चिनाब घाटी में कई जगहों पर मध्यम बारिश और कहीं-कहीं भारी/बहुत तेज़ बारिश देखी गई है।

मौसम विभाग ने कहा कि बारिश और गरज-चमक का यह दौर अगले 3 से 5 घंटों तक कई जगहों पर जारी रहने की संभावना है, जिसमें कुछ जगहों पर थोड़ी देर के लिए बहुत तेज़ बारिश हो सकती है।

चेतावनी जारी करते हुए मौसम केंद्र ने कहा कि घाटी के उत्तर-पश्चिम और मध्य हिस्सों, पीर पंजाल रेंज, चिनाब घाटी और जम्मू के मैदानी इलाकों में तेज़ बारिश और आंधी-तूफान से अचानक बाढ़, कीचड़ खिसकने (मडस्लाइड) और भूस्खलन की स्थिति बन सकती है।

विभाग ने यह भी कहा कि J&K के पहाड़ी जिलों के कुछ संवेदनशील इलाकों में पत्थर गिरने (रॉकफॉल) की काफी संभावना है। विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों को नालों, जलधाराओं और भूस्खलन की आशंका वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News