Weather: Jammu-Kashmir में गर्मी बरकरार, जानें आने वाले दिनों का हाल

Sunday, Jun 09, 2024-02:40 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर : प्रदेश में फिलहाल तापमान में थोड़ी गिरावट को देखा गया है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार 10 जून से लोगों को फिर से तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने यह जानकारी दी है कि  17 जून तक मौसम साफ रहेगा। बताया गया है कि कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। अगर कश्मीर की बात करें तो कश्मीर में फिलहाल मौसम सुहावना बना हुआ है, यहां रात में समय के कई इलाकों में तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री नीचे चल रहा है।

ये भी पढ़ेंः स्कूल से लौट रही 2 नाबालिग लड़कियों के साथ जंगल में बलात्कार

जम्मू में रविवार को  दिन का तापमान 38.1 और न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 26.6, बटोत में 26.5, कटड़ा में 34.4 और भद्रवाह में 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News