Alert: जम्मू-कश्मीर के मुख्य मार्ग पर भारी हिमस्खलन, बर्फ में फंसे 20 से अधिक वाहन

Thursday, Mar 26, 2026-09:45 PM (IST)

पुंछ (धनुज शर्मा): शोपियां–पुंछ मार्ग पर गुरुवार देर शाम अचानक हुए भारी हिमस्खलन के कारण 20 से अधिक वाहन रास्ते में फंस गए। सूचना मिलते ही बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) की 79 RCC टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी वाहनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार शोपियां से पुंछ की ओर आ रहे वाहन पिर की गली और बफलियाज के बीच भारी बर्फबारी के कारण फंस गए थे। जैसे ही घटना की सूचना मिली, 79 RCC GREF के ऑफिसर कमांडिंग आशीष रंजन के निर्देश पर जूनियर इंजीनियर (JE) ने एक्स्कवेटर और जरूरी मशीनरी के साथ राहत टीम को मौके पर भेजा। खराब मौसम के बावजूद टीम ने तेजी से काम करते हुए सभी वाहनों को सुरक्षित निकाल लिया।

PunjabKesari

प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए OC 79 RCC ने यात्रियों से अपील की है कि वे पर्यटन या मनोरंजन के उद्देश्य से इस मार्ग पर यात्रा करने से बचें। उन्होंने कहा कि रात के समय सड़क साफ करने और रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान हादसे का खतरा बना रहता है। उन्होंने लोगों से सख्त मूवमेंट टाइमिंग का पालन करने और पिर की गली टॉप पर सैर-सपाटे के लिए रुकने से बचने की भी सलाह दी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News