Jammu में भारी बारिश का Alert! भूस्खलन व मलबा गिरने की सम्भावना, पढ़ें...

Friday, Jul 24, 2026-08:24 PM (IST)

जम्मू  (रोशनी) :  पिछले चार दिनों से लगातार जारी बारिश का सिलसिला शुक्रवार को भी दोपहर तक बना रहा। देर रात और सुबह तड़के जम्मू संभाग के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। इसके बाद कुछ देर के लिए बारिश रुकी, लेकिन दोपहर तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण कश्मीर, चिनाब घाटी और पीर पंजाल रेंज के कुछ जिलों में दोपहर तक बारिश का दौर जारी रहा। 4 बजे के बाद मौसम में सुधार हुआ और धूप निकली। लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी रही, लेकिन धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली।

19 से 24 जुलाई तक हुई कुल बारिश

पिछले 6 दिनों में जम्मू-कश्मीर में जमकर बारिश हुई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा बारिश जम्मू संभाग में दर्ज की गई। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रियासी में 473.2 मिमी, उधमपुर में 417.5 मिमी, राजौरी में 349.9 मिमी, रामबन में 293.4 मिमी, पुंछ में 290 मिमी, कठुआ में 270.4 मिमी, जम्मू में 262.6 मिमी, सांबा में 213 मिमी, डोडा में 120.1 मिमी और किस्तवाड़ में 77 मिमी बारिश दर्ज की गई।

 इसी तरह कश्मीर संभाग के कुलगाम में 201.1 मिमी, शोपियां में 145.2 मिमी, श्रीनगर में 144.7 मिमी, पुलवामा में 136.8 मिमी और अनंतनाग में 130.8 मिमी दर्ज की गई।

पिछले 24 घंटे में कहां हुई कितनी बारिश

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में उधमपुर में 96.5 मिमी, बटोट में 84.2 मिमी, भद्रवाह में 65.7 मिमी, रामबन में 69.5 मिमी, कटरा में 45.1 मिमी और कठुआ में 44 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने 25 जुलाई यानी कल के लिए जम्मू संभाग में भारी बारिश को लेकर Orange Alert जारी किया है। विभाग के अनुसार 25-27 जुलाई तक जम्मू संभाग में कई जगहों पर बारिश/आंधी के साथ सुबह के समय कुछ स्थानों पर तेज भारी बारिश हो सकती है।

28-31 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे जम्मू संभाग में भारी बारिश की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

मौसम विभाग की Advisory

1. अगले 5 दिनों में जम्मू संभाग के कुछ जिलों में भारी/तीव्र बारिश हो सकती है।

2. संवेदनशील स्थानों पर फ्लैश फ्लड, भूस्खलन, मलबा गिरने और जलभराव की संभावना है।

3. आम जनता, पर्यटकों, यात्रियों और ट्रांसपोर्टरों को सलाह दी गई है कि वे मौसम संबंधी एडवाइजरी का पालन करें और सड़क/हाईवे की स्थिति प्रशासन/ट्रैफिक विभाग से कन्फर्म करके ही यात्रा करें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News