Jammu में बाढ़ और तबाही के बीच फिर शुरू हुई भारी बारिश, प्रशासन ने जारी की Advisory

Monday, Jul 20, 2026-11:57 AM (IST)

जम्मू(तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में मौसम विभाग ने 19 जुलाई से लेकर 23 जुलाई 2026 तक जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश और तूफान आने को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं अगर हम बात करें बीते दिन की तो जिस तरह बीते दिन तेज बारिश के कारण पहाड़ों पर काफी ज्यादा तेज बारिश हुई जिसके कारण कहीं जगह पर बाढ़ आने की खबरें सामने आईं और वही पहाड़ी इलाकों में कहीं जगह पर बादल भी फटे।

वहीं जम्मू में भी देर रात से बारिश जारी थी लेकिन कुछ समय के लिए बारिश बंद हो गई थी। वहीं आज सुबह जैसे ही सूरज की पहली किरण धरती पर पड़ी वैसे ही बारिश भी शुरू हो गई। वहीं सरकार और प्रशासन ने एस.डी.आर.एफ. की टीमों और एन.डी.आर.एफ. की टीमों को अलर्ट पर रखा हुआ है। इसके अलावा लोगों को हिदायत दी गई है कि कोई भी सूर्यपुत्री तवी के किनारे, नदियों और दरिया के नजदीक न जाए क्योंकि इनका जलस्तर किसी समय भी बढ़ सकता है और खतरे के निशान से ऊपर जा सकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News