Jammu में अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम? विभाग ने जारी किया Alert

Wednesday, Jul 08, 2026-05:04 PM (IST)

जम्मू(रोशनी): जम्मू का मौसम एक बार फिर तेजी से करवट ले रहा है। कभी तेज धूप तो कभी बारिश और साथ में उमस ने लोगों को परेशान कर दिया है। बीती रात जिन इलाकों में बारिश हुई थी, वहीं आज दिनभर धूप के कारण उमस का असर ज्यादा देखा गया।

मौसम विभाग ने जम्मू जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में जम्मू के कई इलाकों में कभी भी हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। खराब मौसम को देखते हुए विभाग ने जनता से सावधान रहने की अपील की है।

मौसम विभाग के मुताबिक 8 जुलाई को जम्मू संभाग के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और आंधी के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश और तेज बौछारें संभव हैं। 9-10 जुलाई को बिखरे स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 11-12 जुलाई को फिर से कई इलाकों में बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। 13-15 जुलाई तक मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा, बीच-बीच में बिखरी हुई बारिश हो सकती है।

विभाग ने खासकर 8 जुलाई और 11-12 जुलाई की रात और सुबह के समय तेज बारिश की चेतावनी दी है। इसके साथ ही चिनाब घाटी और पीरपंजाल रेंज के संवेदनशील इलाकों में फ्लैश फ्लड, लैंडस्लाइड और मडस्लाइड का खतरा भी जताया गया है। लोगों को नालों, नदियों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News