Ramban में जमीन धंसने की घटना से बढ़ी चिंता, मुख्य मार्ग बंद होने से वाहन चालक परेशान, पढ़ें...

Sunday, Jul 26, 2026-02:05 PM (IST)

रामबन ( बिलाल बानी ) :   रामबन जिले के पेरनोट इलाके में जमीन धंसने की एक और घटना सामने आई है, जिससे पहले से ही कमज़ोर माने जाने वाले इस इलाके की स्थिरता को लेकर चिंता बढ़ गई है। ताजा घटना से रामबन-गूल-संगालदान सड़क प्रभावित हुई है, जिससे आवाजाही में रुकावट आई है और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पेरनोट इलाके में 25 अप्रैल 2024 को जमीन धंसने की एक बड़ी घटना हुई थी, जिसमें 58 से ज़्यादा घर क्षतिग्रस्त हो गए थे या उन्हें असुरक्षित घोषित कर दिया गया था, और लगभग 500 निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था। रामबन को गूल और संगालदान से जोड़ने वाली सड़क भी बुरी तरह प्रभावित हुई थी।

आज सामने आई ज़मीन धंसने की ताज़ा घटना के बाद, अधिकारी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि जब तक सड़क को सुरक्षित घोषित नहीं किया जाता और मुरम्मत का काम पूरा नहीं हो जाता, तब तक वे प्रभावित हिस्से से गुजरने से बचें। 

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News