Maa Vaishno Devi मार्ग में जमीन धसने का मामला, मार्ग अस्थायी रूप से बंद, पढ़ें...
Wednesday, Sep 09, 2026-02:02 PM (IST)
कटड़ा ( अमित शर्मा ) : वैष्णो देवी यात्रा हेतु महत्वपूर्ण हिमकोटी मार्ग पर ठंडा नाले के पास जमीन धसने का मामला सामने आया है। जिसके चलते उक्त मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही को बंद कर दिया गया है। इसके बाद से श्राइन बोर्ड प्रशासन द्वारा मुरम्मत कार्य जारी कर दिया गया है। श्राइन बोर्ड प्रशासन द्वारा प्रयास किया जा रहे हैं कि जल्द से जल्द इस मार्ग को दुरुस्त किया जाए और श्रद्धालुओं की आवाजाही बहाल की जा सके।
बता दें कि हिमकोटी मार्ग मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए एक प्रमुख मार्ग है जिसे श्रद्धालुओं द्वारा आमतौर पर चुका जाता है। इस मार्ग के अस्थायी तौर पर बंद होने से श्रद्धालुओं के अन्य मार्गों से यात्रा के लिए रवाना किया जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
