दिल्ली और Mata Vaishno Devi कटड़ा के बीच चलने वाली कई Trains हुईं रद्द

Friday, Oct 09, 2026-07:25 PM (IST)

जम्मू ( तनवीर ) :  दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के आसपास सड़क यातायात जाम की आशंका को देखते हुए रेल प्रशासन द्वारा कुछ ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है, जिसके तहत जम्मू मंडल से 09 अक्टूबर 2026 को प्रस्थान करने वाली 4 महत्वपूर्ण ट्रेनें - गाड़ी संख्या 12446, 04082, 22462 (श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा - नई दिल्ली) और 12426 राजधानी एक्सप्रेस (जम्मू तवी - नई दिल्ली) रद्द रहेंगी।

ट्रेनों के अल्प सूचना पर रद्द होने के बावजूद जम्मू मंडल ने यात्रियों को असुविधा न हो, इसके लिए त्वरित और प्रभावी व्यवस्थाएं की हैं। जम्मू तवी समेत सभी महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर सभी विभागों के कर्मचारियों को तैनात किया गया है और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा वॉर रूम के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है तथा समय-समय पर कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। इसी क्रम में जम्मू तवी, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा, कठुआ और पठानकोट कैंट सहित सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों पर वाणिज्य निरीक्षकों को तैनात किया गया है। यात्रियों के मार्गदर्शन के लिए पूछताछ व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए विशेष हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं और कंट्रोल के माध्यम से सभी यात्रियों को बल्क SMS भेजकर लगातार सूचित किया जा रहा है।

सूचना के त्वरित प्रसार के लिए मीडिया, सोशल मीडिया, पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम और डिस्प्ले बोर्ड का व्यापक उपयोग किया जा रहा है। स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन हेतु रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस की तैनाती की गई है, वहीं रिफंड के लिए अतिरिक्त स्टाफ बुलाकर विशेष काउंटर संचालित किए जा रहे हैं और जम्मू का समर्पित हेल्पलाइन नंबर भी सक्रिय कर दिया गया है।

जम्मू मंडल यात्रियों से अपील करता है कि वे अपनी यात्रा की योजना समय के अनुसार बनाएं और किसी भी जानकारी के लिए हेल्प डेस्क, हेल्पलाइन 139 या NTES ऐप पर संपर्क करें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News