नवरात्रों में Mata Vaishno Devi के दरबार में श्रद्धा का सैलाब, जानें कितने श्रद्धालुओं ने की यात्रा

Wednesday, Oct 14, 2026-08:12 PM (IST)

कटड़ा ( अमित शर्मा ):  शारदीय नवरात्रों के दौरान मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कटड़ा पहुंच रहे हैं और आरएफआईडी (RFID) यात्रा कार्ड प्राप्त करने के बाद मां के भवन की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक, नवरात्रों के शुरुआती चार दिनों में अब तक करीब 1 लाख 78 हजार श्रद्धालु आरएफआईडी कार्ड लेकर मां वैष्णो देवी की यात्रा पर निकल चुके हैं। मां के दरबार में हाजिरी लगाकर श्रद्धालु सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं।

नवरात्रों के चलते कटड़ा में भी धार्मिक माहौल बना हुआ है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए यात्रा मार्ग पर भक्तों की आवाजाही लगातार जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News