Katra: जयकारों से गूंजा Maa Vaishno Devi का दरबार, भक्तिमय हुआ माहौल, देखें खूबसूरत तस्वीरें
Sunday, Oct 11, 2026-01:33 PM (IST)
कटड़ा ( अमित शर्मा ) : शारदीय नवरात्र की पहली सुबह मां वैष्णो देवी के दरबार में श्रद्धालुओं के जयकारे गूंज रहे हैं। श्रद्धालु माता रानी के जयकारे लगाते हुए दर्शनों हेतु अपनी बारी का इंतजार करते नजर आ रहे हैं। वहीं नवरात्र के उपलक्ष्य पर वैष्णो देवी भवन पर हुई सजावट समूचे वातावरण को अधिक भक्तिमय कर रही है।
वहीं नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या में अधिकता के चलते श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा विशेष प्रबंध किए गए हैं जिनमें सुरक्षा के प्रबंध, श्रद्धालुओं को कतारबद दर्शन करवाने के प्रबंध, सहित अन्य सुविधाएं शामिल हैं।





अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
