Jammu में निगम ने कई दुकानों को किया सील, विरोध में पूरा बाजार रहा बंद

Tuesday, Oct 06, 2026-06:30 PM (IST)

जम्मू(तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू शहर के हार्ट ऑफ द सिटी मोती बाजार में तब हड़कंप मच गया जब दुकानदार सुबह अपनी दुकान खोलने के लिए पहुंचे। दुकानदाऱ रात को अपनी दुकानें बंद करके अपने घर गए थे। जैसे ही सुबह जब वे दुकानों को खोलने के लिए पहुंचे तो उन्होंने देखा कि जम्मू नगर निगम ने उनकी दुकानों को सील कर दिया है।

जम्मू नगर निगम ने कम से कम 3-4 दुकानों को सील कर दिया है। इस समय फेस्टिवल सीजन आने वाला है और अगर इस तरह की कार्रवाई जम्मू नगर निगम ने की है तो दुकानदारों में काफी ज्यादा हड़कंप और रोष देखा जा रहा है। दुकानदारों ने आज पूरे मोती बाजार को बंद रखा। इस दौरान जम्मू ईस्ट के विधायक युद्धवीर सेठी भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने दुकानदारों का समर्थन किया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News