Anantnag में पर्यटक की दर्दनाक हादसे में मौ*त, वाहन के उड़े परखच्चे

Wednesday, Sep 02, 2026-04:02 PM (IST)

अनंतनाग  ( मीर आफताब )  :  दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग ज़िले के मट्टन इलाके में बमज़ू दरगाह के पास खानबल-पहलगाम रोड पर बुधवार को पहाड़ी से लुढ़ककर गिरी एक चट्टान की चपेट में आने से एक पर्यटक की मौत हो गई है। एक अधिकारी ने बताया कि पहलगाम से अनंतनाग की ओर जा रही एक इनोवा गाड़ी (रजिस्ट्रेशन नंबर JK01AT-8081) पर पहाड़ी से अचानक लुढ़ककर आई एक चट्टान गिर गई। इस गाड़ी में 6 पर्यटक सवार थे।

उन्होंने बताया कि एक पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि ड्राइवर समेत बाकी पर्यटक सुरक्षित रहे। घायल पर्यटक को तुरंत गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (GMC) अनंतनाग ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान ओडिशा के गंजाम निवासी आर. हिमांशु प्रसाद राव (पिता आर. पाला कृष्णा राव) के तौर पर हुई है। इस बीच, पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News