सवारियों से भरी मेटाडोर हादसे का शिकार, Jammu Poonch National Highway पर मची चीख-पुकार
Saturday, Sep 05, 2026-11:50 AM (IST)
राजौरी(शिवम): राजौरी जिले के नौशहरा क्षेत्र के डंडेसर इलाके में जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीती रात एक मेटाडोर (कैंटर) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में लगभग 8 यात्री घायल हो गए। दुर्घटनाग्रस्त वाहन का नंबर जेके-11-2673 बताया गया है। हादसे के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए उपजिला अस्पताल नौशहरा पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों में एक व्यक्ति की हालत अधिक गंभीर बताई जा रही है।
घायलों की पहचान टीना (20) पुत्री नैन चंद निवासी लाम्बेरी, ज्योति बाला (45) पत्नी नैन चंद निवासी लाम्बेरी, खालिदा बेगम (40) पत्नी मोहम्मद शबीर निवासी डंडेसर, राजेश कुमार (45) पुत्र अजीत कुमार निवासी धनाका, मनोज चौधरी (38) पुत्र छाता चौधरी निवासी तिधुनाई पन्ना, मध्य प्रदेश, नजमा कौसर (11) पुत्री मोहम्मद शबीर निवासी धनाका, मोहम्मद इमरान (8) पुत्र मोहम्मद शबीर तथा तेज बहादुर (22) पुत्र राजिंदर कुमार निवासी लाम्बेरी के रूप में हुई है।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
