Poonch जिले में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, आतंकी ठिकाने का किया भंडाफोड़
Friday, Oct 23, 2026-10:49 AM (IST)
जम्मू डेस्क (दिनेश ठाकुर, धनुज शर्मा): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के पुंछ जिले में आतंकियों के एक ठिकाने का पता चला। सुरक्षाबलों ने इस ठिकाने से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक का जखीरा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को पुंछ जिले के सलानी क्षेत्र के कसबलारी इलाके में आतंकियों के एक ठिकाने को ढूंढ निकाला।
जानकारी के अनुसार सुरक्षाबल सलानी क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इस दौरान जवानों ने इस खुफिया आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने ठिकाने (हाइडआउट) से विस्फोटक, हथियार और अन्य सामान बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार ठिकाने से जो सामान बरामद किया गया है वह इस प्रकार है:
1 काले रंग का बैग।
6 भूरे टेप से लिपटे कंटेनर (संभवतः IED)।
1 कॉम्बैट पाउच।
1 काले रंग का लोहे का डिब्बा (संभवतः मैगज़ीन)।
1 नीले टेप से लिपटा कंटेनर (संभवतः IED)।
1 मैगज़ीन (संभवतः 7.62mm LMG की)।
1 एल्युमिनियम का कंटेनर।
2 पावर एडेप्टर और पावर सोर्स।
1 टिफिन।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
