सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाने का किया भंडाफोड़, हथियार और गोला-बारूद का जखीरा बरामद

Tuesday, Oct 13, 2026-02:55 PM (IST)

पुंछ(धनुज शर्मा): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के पुंछ जिले में आतंकियों के एक ठिकाने का पता चला। सुरक्षाबलों ने इस ठिकाने से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक का जखीरा बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने मंगलवार को पुंछ जिले के सुरनकोट में सजवान सेक्टर के सथरबन इलाके में आतंकियों के एक ठिकाने का पता लगाकर हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह ऑपरेशन सुरनकोट सेक्टर की RR बटालियन, रोमियो फोर्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने खास जानकारी के आधार पर चलाया था।

PunjabKesari, Weapons and arms recovery from terrorist hideout in Poonch

उन्होंने बताया कि इलाके की बारीकी से तलाशी लेने पर एक प्राकृतिक गुफा मिली, जिसमें एक AK-47 राइफल, 30 राउंड गोलियां, छह ग्रेनेड और मेडिकल का सामान छिपाकर रखा गया था। उन्होंने आगे बताया कि बाद में बम निरोधक दस्ते ने ग्रेनेड को वहीं पर नष्ट कर दिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News