आतंकी साजिश पर बड़ा वार! जम्मू-कश्मीर में Joint Operation, AK-47 और Grenades बरामद

Wednesday, Oct 07, 2026-05:16 PM (IST)

 हंदवाड़ा ( मीर आफताब )  :   सुरक्षा बलों ने बुधवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा ज़िले के हंदवाड़ा में नगदानार जंगल इलाके में एक पुराने ठिकाने से हथियार और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि पुख्ता जानकारी के आधार पर, हंदवाड़ा पुलिस, राष्ट्रीय राइफल्स और CRPF की एक संयुक्त टीम ने जंगल इलाके में तलाशी अभियान चलाया।

उन्होंने कहा कि तलाशी के दौरान, संयुक्त टीम ने एक पुराने ठिकाने का पता लगाकर उसे नष्ट कर दिया और एक AK-47 राइफल, तीन ग्रेनेड, 857 AK राउंड, 192 PIKA राउंड, आठ AK मैगज़ीन, एक साइलेंसर और 83 पिस्टल राउंड के अलावा अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की।

अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में कानून की संबंधित धाराओं के तहत FIR नंबर 232 दर्ज की गई है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News