गुलमर्ग में आसमानी बिजली गिरने से भारी नुकसान, कई बेजुबानों की मौ*त
Sunday, Sep 06, 2026-05:01 PM (IST)
बारामूला ( रेज़वान मीर ) : गुलमर्ग के ऊंचाई वाले इलाके करकनार में शनिवार शाम अचानक मौसम खराब होने और तेज गरज-चमक के बीच बिजली गिरने से कम से कम 25 भेड़ों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, भेड़ों का झुंड गुलमर्ग की ऊपरी पहाड़ियों में चर रहा था, तभी अचानक मौसम ने करवट ली और तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी। बिजली की चपेट में आने से कई भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्रभावित भेड़ें करीब 15 गांवों के परिवारों से संबंधित थीं। इस घटना से पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है।
वहीं, फ्रोजन लेक (अल्पाथर), अफरवाट के पास भी अचानक बादल फटने जैसी मौसम संबंधी घटना की सूचना सामने आई है। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, वहां भी बड़ी संख्या में भेड़ों के मारे जाने तथा कुछ के लापता होने की बात कही जा रही है। हालांकि, इन घटनाओं में कुल नुकसान और लापता पशुओं की संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
अधिकारियों द्वारा घटना का जायजा लिया जा रहा है और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
