LoC के पास हादसा, फॉरवर्ड पोस्ट से गिरकर सेना के जवान की मौ*त
Friday, Sep 04, 2026-01:29 PM (IST)
राजौरी ( शिवम ) : राजौरी जिले में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास नौशेरा सेक्टर में एक फॉरवर्ड पोस्ट से गिरने के बाद शुक्रवार को सेना के एक सैनिक की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, 26 वर्षीय लांस नायक रितुक चौधरी, जिन्होंने सेना में लगभग सात साल की सेवा पूरी कर ली थी, पोस्ट से नीचे की ओर ढलान वाली पहाड़ी की तरफ गिर गए।
उन्हें तुरंत रुमली धारा स्थित MI रूम ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने सुबह लगभग 3:08 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। लांस नायक रितुक चौधरी गुजरात के तापी ज़िले की सोनगढ़ तहसील के उकलाडा गाँव के रहने वाले थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
