Ramban में चिनाब नदी में लापता रवि कुमार की तलाश जारी, चौथे दिन भी सर्च ऑपरेशन तेज

Friday, Sep 04, 2026-07:04 PM (IST)

रामबन ( बिलाल बानी ) :   रामबन के मैत्रा इलाके में चिनाब नदी में लापता हुए 19 वर्षीय रवि कुमार की तलाश के लिए सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार चौथे दिन भी जारी है। युवक के लापता होने के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी हुई हैं।

J&K पुलिस, SDRF और सिविल QRT रामबन की संयुक्त टीमें चिनाब नदी के साथ-साथ आसपास के इलाकों में लगातार तलाशी अभियान चला रही हैं। नदी के संभावित हिस्सों में सर्च ऑपरेशन को तेज किया गया है और टीमें हर संभावित स्थान को खंगाल रही हैं।

लगातार चौथे दिन जारी अभियान के बावजूद रवि कुमार का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। रेस्क्यू टीमें नदी के बहाव और इलाके की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पूरी सतर्कता के साथ तलाश में जुटी हुई हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News