महानवमी के अगले दिन भी जारी रहा साख विसर्जन, ‘जय माता दी’ के जयकारों से गूंजा चिनाब घाट

Tuesday, Oct 20, 2026-11:05 AM (IST)

अखनूर(रोहित मिश्रा): महानवमी के पावन अवसर पर माता रानी के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था देखने को मिली। कुछ श्रद्धालुओं ने आज भी विधि-विधान के साथ चिनाब दरिया में माता की साख का विसर्जन किया और माता रानी से सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की।

अखनूर में महानवमी के अवसर पर माता रानी के भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। नौ दिनों तक माता रानी की पूजा-अर्चना करने के बाद श्रद्धालु परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार साख का विसर्जन करने के लिए चिनाब दरिया के घाट पर पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारे लगाते हुए नम आंखों से विदाई दी।

श्रद्धालुओं ने कहा - हमारे त्योहार दो दिन मनाए जाते हैं

इस दौरान श्रद्धालुओं ने बताया कि उनके यहां त्योहारों को पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार मनाया जाता है। महानवमी के अवसर पर पूजा-अर्चना और साख विसर्जन की परंपरा का विशेष महत्व है। इसी आस्था और विश्वास के साथ कुछ श्रद्धालुओं ने आज भी चिनाब दरिया में माता की साख का विसर्जन किया।

‘जय माता दी’ के जयकारों से गूंजा चिनाब दरिया घाट

माता रानी के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना की। इस दौरान श्रद्धालुओं की आस्था और धार्मिक परंपराओं के प्रति उनका समर्पण देखने को मिला।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News