झिड़ी मेले की तैयारियां तेज, स्नान घाट पर शुरू हुआ विशेष सफाई अभियान
Monday, Nov 02, 2026-01:40 PM (IST)
जम्मू ( रोशनी ) : उत्तर भारत के सबसे बड़े मेलों में शामिल झिड़ी मेला इसी महीने 23 नवंबर से शुरू होने जा रहा है और इसे लेकर प्रशासन पूरी तरह से तैयारियों में जुट गया है। कुछ दिन पहले ही जम्मू के डिप्टी कमिश्नर द्वारा मेला स्थल का दौरा कर संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को लेकर विशेष निर्देश दिए गए थे, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।
इसी कड़ी में आज सोमवार से झिड़ी मेला स्थल पर तैयारियों का काम शुरू कर दिया गया है। मेला स्थल के स्नान घाट पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान स्नान घाट, शौचालयों और आसपास के इलाकों की सफाई की जा रही है, साथ ही झाड़ियों को भी हटाया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई दिक्कत न हो। प्रशासन ने बताया कि आने वाले दिनों में मेला स्थल पर और भी तैयारियां और सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
