बर्फबारी में भी लोगों को मिलेगी राहत? Poonch में सर्दियों की तैयारियों का निरीक्षण
Thursday, Oct 29, 2026-03:56 PM (IST)
पुंछ ( धनुज ) : PWD के अस्पताल और मैकैनिकल इंजीनियरिंग विंग के चीफ इंजीनियर शाहीद लतीफ ने वीरवार को पुंछ जिले का दोरा किया। जिस दौरान उन्होंने ने जिले में विभाग द्वारा सर्दी के मौसम में बर्फबारी को लेकर विभाग की तरफ से की जा रही तैयारियों की समीक्षा करने के साथ ही विभाग द्वारा जिले में सड़कों से बर्फ हटाने के लिए प्रयोग की जाने वाली मशीनों की स्थिति और संख्या का भी जायजा लिया। जहां विभाग के एसिसिटैंट एग्जिक्यूटिव इंजीनियर तारिक मैहमूद खान ने पुंछ में बर्फबारी को लेकर की गई पूर्व तैयारियों के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर पुंछ जिले में की गई तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए चीफ इंजीनियर ने कहा कि पुंछ जिला जोकि कश्मीर के साथ लगता है यह हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है जहां ऐतिहासिक मुगल रोड जिसकी देखभाल BRO करता है परन्तु उसे पूरी मशीनरी अस्पताल एवं मैकैनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा प्रदान की जाती है। मुगल रोड के अलावा हमारे पास 410 किलोमीटर लम्बी PWD और प्रधानमंत्री ग्राम सड़कें हैं जो बर्फबारी से प्रभावित होती है। जिसके लिए हमारी सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। 10 नवम्बर तक सभी क्षेत्रों में बर्फ हटाने की मशीनें पहुंचा दी जाएंगी और जिले में बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में 24/7 कंट्रोल रूम भी स्थापित किए जाएंगे। इस बार बर्फबारी के बाद अधिक समय तक सड़कें बंद नहीं होंगी और लोगों को परेशानियों का भी सामना नहीं करना पड़ेगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
