Jammu में दरबार मूव की तैयारियां तेज, सचिवालय में अधिकारियों और कर्मचारियों की आवाजाही बढ़ी

Saturday, Oct 31, 2026-02:40 PM (IST)

जम्मू ( तनवीर सिंह ) :  जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश की ऐतिहासिक दरबार मूव परंपरा के तहत जम्मू में शीतकालीन राजधानी सचिवालय के कामकाज को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। दरबार मूव के साथ ही जम्मू में सरकारी कार्यालयों की गतिविधियां बढ़ने लगती हैं और विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की आवाजाही भी तेज हो जाती है। दरबार मूव जम्मू-कश्मीर की एक पुरानी प्रशासनिक परंपरा रही है, जिसके तहत सरकारी सचिवालय का कामकाज मौसम के अनुसार श्रीनगर और जम्मू के बीच स्थानांतरित किया जाता था।

इस बार 31 अक्तूबर और 1 नवंबर को कर्मचारियों एवं सरकारी रिकॉर्ड को लेकर काफिले जम्मू पहुंचेंगे। सरकार के आदेश के अनुसार जम्मू सचिवालय में 2 नवंबर से कामकाज दोबारा शुरू होगा। दरबार मूव के तहत स्थानांतरित होने वाले पात्र कर्मचारियों को 25 हजार रुपये विशेष मूव यात्रा भत्ता भी दिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News