Jammu मंडल के 6 टिकट चेकिंग कर्मचारी सम्मानित, ईमानदारी और सेवा के लिए मिला सम्मान

Thursday, Oct 29, 2026-06:39 PM (IST)

जम्मू ( तनवीर ) :  उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा आज दिनांक 29 अक्टूबर को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जम्मू, Uchit Singhal द्वारा अपनी उत्कृष्ट कार्यकुशलता, ईमानदारी और यात्री सेवा से मंडल का नाम रोशन करने वाले कर्मठ 06 टिकट चेकिंग कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इन कर्मचारियों ने बिना टिकट और अनियमित यात्रा के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाकर रेल राजस्व में रिकॉर्ड वृद्धि करने, डिजिटल इंडिया के संकल्प के तहत UPI और POS मशीनों के माध्यम से पारदर्शिता के साथ सर्वाधिक डिजिटल जुर्माना वसूलने, तथा ड्यूटी के दौरान बुजुर्गों, दिव्यांगों, महिलाओं की मदद करने व खोया हुआ सामान सुरक्षित लौटाकर मानवीय सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने जैसी विभिन्न श्रेणियों में अनुकरणीय प्रदर्शन किया है।

इस अवसर पर अपने संबोधन में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, जम्मू ने सभी रेलकर्मियों की सराहना करते हुए कहा, "कि टिकट चेकिंग स्टाफ ही वास्तव में रेलवे का चेहरा होता है, क्योंकि उनका व्यवहार ही यात्रियों के मन में भारतीय रेलवे की सकारात्मक छवि बनाता है। उन्होंने बल देकर कहा कि राजस्व अर्जन के साथ-साथ यात्रियों की संकट में सहायता करना और मानवीय सेवा प्रदान करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।"

 कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, शउचित सिंघल ने सभी पुरस्कृत कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News