J&K: मंत्रियों की लिस्ट फाइनल! क्या अगले हफ्ते कैबिनेट में बदलाव करेंगे CM Omar Abdullah, पढ़ें...
Saturday, Oct 24, 2026-01:12 PM (IST)
श्रीनगर ( मीर आफताब ) : जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला कैबिनेट में फेरदबल को लेकर अहम जानकारी सांझा की है। CM ने शनिवार को कहा कि अगले हफ्ते कैबिनेट में फेरबदल और विस्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला से चर्चा के बाद मंत्रियों की सूची फाइनल कर ली गई है। श्रीनगर के लोक भवन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात के बाद, मुख्यमंत्री उमर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने उपराज्यपाल सिन्हा से अगले हफ्ते के शुरुआती दो-तीन दिनों में से कोई समय तय करने का अनुरोध किया है, ताकि मंत्रिपरिषद का विस्तार और फेरबदल किया जा सके। उन्होंने पार्टी सहयोगियों और मंत्री पद के दावेदारों से लॉबिंग बंद करने की अपील करते हुए कहा कि इस पर फैसला पहले ही लिया जा चुका है।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार सऊदी अरब में फंसे उमराह यात्रियों के मुद्दे को विदेश मंत्रालय के सामने उठा रही है और जरूरत पड़ने पर अपने बजट से वित्तीय सहायता देने के लिए भी तैयार है।
दंत चिकित्सा (डेंटिस्ट्री) को विनियमित करने के अधिकारों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह तय करने के लिए नियमों की जांच करनी होगी कि यह मामला केंद्र के अधिकार क्षेत्र में आता है या चुनी हुई सरकार के। चीन सीमा से जुड़े मुद्दों पर Omar ने कहा कि यह मामला भारत सरकार और लद्दाख प्रशासन के अधिकार क्षेत्र में आता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
